भारत में एक ही दिन में मिले सबसे ज्यादा केस।
कोरोना टेस्टो की संख्या बढ़ते ही भारत में पाए जाने वाले नए मरीजों की संख्या में उछाल आना संभव था और इसी के चलते शनिवार 27.06.20 को भारत में 20,130 नए मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा हुआ है। वही अब भारत में कुल कोरोना इन्फेक्टेड कैसो की संख्या 5,29,577 हो गयी है वही 414 नयी मौतों के साथ मरने वालो की संख्या बढ़कर 16,103 हो गयी है।
वही पूरी दुनिया की बात करे तो कोरोना के कहर के चलते कोरोना इन्फेक्टेड कैसो की संख्या 1 करोड़ को पीछे छोड़ते हुए 1,00,66,201 पर पहुंच चुकी है और मरने वालो की संख्या 5,00,545 हो गयी है। मुख्यतः दिल्ली, मुंबई, और तमिलनाडु में बढ़ते मरीजों की संख्या की बदौलत भारत की कुल बढ़ती संख्या को देख ये अंदाज़ा लगाया जा सकता है की भारत एक हफ्ते के अंदर की दुनिया में रूस (6,27,646) को पछाड़ कर अमेरिका (25,94,517) और ब्राज़ील (13,13,667) के पीछे तीसरे स्थान पर आना तय है।