भारत में कोरोना से बढ़ते नए मरीजों की संख्या अब उन्नीस और बीस के दायरे को लांघने लगी है।28.06.2020 को दर्ज किए आंकड़ों के अनुसार भारत में कुल कोविद-19 संक्रमित मरीजों की संख्या 5,49,197 पहुंच गयी है, जहा कल नए मरीजों की संख्या 20,131 थी वही आज यह 19,620 दर्ज की गयी है।
95% के रिकवरी रेट के साथ अब तक भारत में 3,21,774 स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है, वही 384 नयी मौतों के साथ भारत में मरने वालो की कुल संख्या 19,620 हो गयी है।
वही worldometer वेबसाइट के अनुसार अपडेट किए जाने तक दुनिया में 1,43,345 नए केस आये और कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10,218,460 हो गयी है , जबकि कुल मरने वालो की संख्या 5,03,597 हो गयी है। अमेरिका में आज भी 33,516 नए केस दर्ज किए गए जिस से अमेरिका में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 26,30,053 हो गयी वही दूसरे नंबर पर ब्राज़ील (13,441,143) और तीसरे नंबर पर रूस जहा मरीजों की संख्या 6,34,437 हो गयी है।