
यूपी के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी | पुलिस ने ऑपरेशन विकास दुबे चलाया जिससे उसे जल्द से जल्द पकड़ा जा सके | वह उज्जैन के माता मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा था। वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसकी पहचान की है। उसके बाद उसके गिरफ्तारी हुई है। पुलिस के आला अधिकारियों ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। विकास दुबे को महाकाल थाने में रखा गया है। उसके एमपी में होने की खबर लगातार आ रही थी। मंदिर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसको पहचान लिया और अब वह उज्जैन के थाने में है।
हाइलाइट्स
- यूपी का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे उज्जैन के महाकाल से गिरफ्तार
- महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद पुलिस ने की उसकी हुई गिरफ्तारी
- मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को खुद ही बताया कि मैं विकास दूबे हूँ
- उज्जैन पुलिस विकास दूबे से कर रही है पूछताछ
पहले से ही यूपी एसटीएफ की टीम एमपी में सक्रिय थी। बताया जा रहा है कि विकास दुबे ने खुद ही महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों को बताया कि वह विकास दुबे है। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर थाना प्रभारी को सौंप दिया, अब पुलिस के आला अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विकास दुबे खुद ही मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों को बताया की वह विकास दुबे है। उसे गिरफ्तार कर लिया जाए। इस पर महाकाल मंदिर की सुरक्षा में लगी निजी एजेंसी के गार्डों ने उसे पकड़ा लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसे महाकाल मंदिर से पहले महाकाल थाना ले जाया गया। इसके बाद किसी अन्य स्थान पर ले जाकर पूछताछ किए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के आला अधिकारीयों ने अभी अधिकारिक इसकी पुष्टि नहीं की है। बहरहाल विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि विकास दुबे पुलिस की पकड़ में आ चुका है। और जल्दी ही इसकी अधिकारिक पुष्टि हो सकती है।विकास दुबे के पकड़े जाने को लेकर एक जानकारी यह भी सामने आई है कि दुबे सुबह 7:45 अपने कुछ साथियों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मी उसे चौकी लेकर पहुंचे।
उज्जैन के एसपी मनोज सिंह ने दुबे को गिरफ्तार कर कंट्रोल रूम ले गए, वहाँ उससे पूछताछ जारी है | हालांकि अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी पुलिस द्वारा नहीं दी गई है | वहीं, मीडिया से बात करते हुए यूपी के अधिकारियों ने इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
2 Comments on “उज्जैन के महाकाल मंदिर से धरा गया यूपी का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे”