
10 जुलाई 2020, की सुबह लगभग 7 बजे के करीब कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे को कानपुर पुलिस और स्टफ की ‘मुठभेड़’ में मार दिया गया है।
खबरों के मुताबिक 2 जुलाई 2020 को 8 पुलिस कर्मिओ को मार, फरार हुए विकास दुबे को शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे पुलिस मुठभेड़ में मार दिया गया । पुलिस के अनुसार, ट्रांजिट करते पुलिस के काफिले की एक कार पलट गई हुए स्थिति का फायदा उठाते हुए दुबे ने कथित तौर पर एक घायल पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीन और घटनास्थल से भागने का प्रयास किया I पुलिस ने दुबे को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा पर गैंगस्टर ने मना कर दिया और पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्यवाही की जिसमें दुबे घायल हो गया। उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
सहायक पुलिस अधीक्षक, कानपुर डॉ अनिल कुमार ने कहा कि एक पुलिस टीम जिसमें यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारी शामिल हैं और कानपुर पुलिस दुबे को कानपुर से ट्रांजिट रिमांड पर ला रही है। यह हादसा झांसी और कानपुर के बीच सुबह करीब 7 बजे हुआ। पुलिस अधीक्षक, कानपुर पश्चिम ने संवाददाताओं को बताया कि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि गैंगस्टर अस्पताल पहुंचने पर मरा था या उसकी मौत हो गई थी।
विकास दुबे जिसके खिलाफ 60 से अधिक मामले दर्ज हैं, ने 8 पुलिस अधिकारियों को मौत के घाट उतार दिया था – जिसमें एक उप-अधीक्षक भी शामिल था और वह 3 जुलाई से कानपुर के बकरू गाँव से फरार था। उसे मध्य प्रदेश गुरुवार, 9 जुलाई 2020 को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया गया था। वह 3 जुलाई से फरार चल रहा था तब से पुलिस ने गैंगस्टर के पांच साथियों को भी विभिन्न मुठभेड़ों में मार गिराया। जिसमें उसका निजी अंगरक्षक भी शामिल था।
विकास दुबे के मरने की खबर के बाद ही उसके सभी रिश्तेदारों ने अपना पल्ला झाड़ना शुरू कर दिया है।
आइये जाने कौन कौन था विकास दुबे के परिवार में –
कानपुर के चौबेपुर कस्बे में अपने पैतृक गाँव बिकरू में रहने वाले विकास दुबे का विस्तारित परिवार कानपुर और लखनऊ में कई संपत्तियों का मालिक है।

पत्नी और बेटे:
विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे उनके साथ रहती थीं और राजनीति में भी उनका अच्छा दबदबा था। वह विकास दुबे के दोस्त राजू खुल्लर श्रीवास्तव की बहन थी और विकास दुबे ने उससे 25 साल पहले शादी की थी। दोनों के दो बेटे हैं- आकाश और शानू। आकाश दुबे विदेश में एमबीबीएस अध्ययन करता हैं। वही छोटा बेटा शानू लखनऊ में इंटर (कॉलेज) में पढ़ रहा है और अपनी माँ के साथ लखनऊ में रहता है।
माता-पिता:
विकास दुबे के परिवार में उनके पिता राम कुमार दुबे शामिल हैं, जो पुलिस की जांच टीम को बताने वाले पहले व्यक्ति थे कि विकास दुबे उस समय शहर में नहीं था, पर जब घात लगाकर हमला किया गया था तो यह खबर झूठ निकली।
दुबे की मां सरला देवी दुबे का कहना है कि वह कई महीनों से अपने बेटे से नहीं मिली है और वह अपने छोटे बेटे प्रकाश या दीप प्रकाश उर्फ दीपू दुबे और बहू अंजलि दुबे के साथ रह रही है
भाई और भाभी:
विकास दुबे के छोटे भाई का नाम दीप प्रकाश उर्फ दीपू दुबे और उसकी पत्नी अंजलि दुबे थे । दीप प्रकाश और विकास दुबे रियल एस्टेट कारोबार में भागीदार थे और दोनों का एक और छोटा भाई अविनाश था, जिसकी कुछ साल पहले रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी।
बहन और परिवार:
विकास दुबे की दो बहनें और नहीं हैं – रेखा और किरण। दोनों विवाहित थे और क्रमशः रामपुर और उन्नाव में रहते थे।
विकास दुबे तो चला गया पर कई ज़िंदा सवाल छोड़ के जिसका जवाब शायद आपको या हमको कभी मिल भी न पाए।