
Image courtesy: bhaskar.com
भोपाल का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान प्रयटकों हेतु फिर से खोल दिया गया है जिसके कारण यहा पर पर्यटको की हलचल बढ़ गई है। 22 जून को वन विहार को खोलने की अनुमति दी गई थी, आधिकारिक आकड़ो के अनुसार अभी तक 4000 से अधिक पर्यटक घूमने आचुके है और इससे वन विहार को एक लाख पचास हज़ार का राजस्व प्राप्त हुआ है। लम्बे समय से चल रहे लॉकडाउन के बाद लोगों को आज़ादी व आनन्द प्राप्त करने का अहसास प्राप्त हुआ है।
पार्क में भ्रमण करने ए पर्यटकों को प्रोटोकॉल्स का पालन भी करना होगा जिसमे मास्क पहनना और दुरी बनाये रखना अहम् है। पार्क सुबह 6:30 बजे से 12 बजे तक खुलेगा और शाम को 3 बजे से 6:30 बजे तक खुलेगा, इस बिच दोपहर को पार्क का सेनेटाइजेशन किया जाएगा। हाल-फिलहाल एक दिन में पार्क में 600 पर्यटकों को ही एंट्री दी जा रही है और 10 वर्ष से काम उम्र के बच्चे व 65 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों अनुमति नहीं दी जा रही है।
सभी पर्यटकों को शासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा जिसमे मास्क लगा होने पे एंट्री, थर्मल स्कैनिंग और ऑनलाइन टिकट से एंट्री शामिल है। पर्यटकों को सोशल डिस्टन्सिंग का पूर्ण तह पालन करना होगा और वन परणियो के दर्शन चिन्हित जगहों से ही प्राप्त किया जा सकता है।
kahi to ghumne ko milega atleast