अमेरिका ने लगाया TikTokऔर WeChat पर बैन, रविवार से डाउनलोड करना प्रतिबंधित

TIKTOK AND WECHAT BANNED IN US – रविवार, २० सितम्बर २०२० से लोकप्रिय वीडियो ऐप TikTok को भारत के बाद अमेरीका में भी डाउनलोड करना प्रतिबंधित कर दिया है, TikTok के साथ साथ मैसेजिंग ऐप WeChat को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

शुक्रवार सुबह U.S. वाणिज्य विभाग ने एक बयान में कहा कि यह कदम “संयुक्त राज्य की राष्ट्रीय सुरक्षा को बरकरार रखने” के लिए आवश्यक था। वाणिज्य सचिव विल्बर रॉस ने कहा सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए अब WeChat को भी U.S .में बंद किया जाएगा, उन्होंने आगे बोलते हुए कहा ये नए नियम अगस्त में जारी कार्यकारी आदेशों के संबंध में थे और टीकटॉक और ओरेकल और वॉलमार्ट सहित अमेरिका के खरीदारों के बीच चल रही बातचीत से “अलग” हैं।
Also Read – Google Play removed Paytm in India
उपरोक्त संदर्भित कार्यकारी आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगस्त में जारी किये थे, जिसमें कहा गया था कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी इन ऐप्स के माध्यम से एकत्रित डेटा का उपयोग “राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और यू.एस. की अर्थव्यवस्था को खतरा पहुंचने के लिए कर रही है।”
TikTok अमेरिका के GEN-Z के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है और अनुमानित 75 मिलियन उपयोगकर्ता हैं। वही WeChat का प्रयोग 19 मिलियन उपयोगकर्ता करते हैं और मुख्य रूप से इनका प्रयोग चीनी अमेरिकी समुदाय में प्यार करने वालों के साथ चीन से व्यापार करने वालो के लिए होता है।
शुक्रवार सुबह घोषित प्रतिबंध 20 सितंबर से शुरू हो रहा है, और दोनों ऐप , ऐप स्टोरों से डाउनलोड नहीं किये जा सकते है। पर जिनके पास पहले से डाउनलोड है अगले आदेश से प्रयोग कर सकते है।
A+B=Bhart
Jai hind
A+B =Ab Bharat
Now America banned tik tik and WeChat intheir country